Thursday, October 22nd, 2026

ओपी जिंदल विवि को मिला इमर्जिंग यूनिवर्सिटी विथ टॉप इंडस्ट्री कनेक्ट इन इंडिया अवार्ड

रायपुर
ओपी  जिंदल विश्वविद्यालय रायगढ़ को 18 वें वर्ल्ड एजुकेशन समिट में इमर्जिंग यूनिवर्सिटी विथ टॉप इंडस्ट्री कनेक्ट इन इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ईलेट्स आॅनलाइन द्वारा  3 से 6 मार्च तक  आयोजित  18 वें वर्ल्ड एजुकेशन समिट एन्ड अवार्ड समारोह में  विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर. डी. पाटीदार को यह सम्मान प्रदान किया गया।  

इस अवसर पर सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कुलपति पाटीदार ने कहा की इमर्जिंग यूनिवर्सिटी विथ टॉप इंडस्ट्री कनेक्ट इन इंडिया अवार्ड  विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के हित में किये जा रहे प्रयासों एवं  विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों की मेहनत का सम्मान है। यह प्रतीक है कि दुनिया हमारे शिक्षा और सेवाओं के मानक में गुणवत्ता बनाए रखने की दिशा में हमारे संकल्प को पहचान रही है जो की हम ओपीजेयू में प्रदान करते हैं। शिक्षा वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से एक व्यक्ति ज्ञान प्राप्त करता है और नए कौशल सीखता है। ओपी जिंदल विश्वविद्यालय का इंडस्ट्री कनेक्ट छात्रों को न केवल सामायिक रूप से इंडस्ट्री रेडी बनाता है बल्कि साथ ही साथ उनकी  रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमशीलता को भी प्रोत्साहित करने का कार्य करता है। डॉ पाटीदार ने विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों को सम्मान प्राप्त करने के लिए बधाई दिया। 

 

#ओपी जिंदल विवि#इंडस्ट्री कनेक्ट इन इंडिया अवार्ड

Source : Agency

पाठको की राय